भारत
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, चाकू लेकर 3 लोगों ने बनाया निशाना
jantaserishta.com
29 April 2024 12:16 PM IST

x
गले में गहरी चोटें आई हैं।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा नेता मंगन सिद्दीकी पर जानलेवा हमला हुआ है। 3 लोगों ने उनपर चाकुओं से हमला किया है। हमले में भाजपा नेता सिद्धीकी के गले में गहरी चोटें आई हैं। सिद्धकी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ बीजेपी नेता मुहिम चला रहे थे और नशीले इंजेक्शन के खिलाफ कई बार पुलिस को ज्ञापन दे चुके थे। आरोपी भी नशे के कारोबार से जुड़ा है। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल विक्टोरिया में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने देर रात 3 बजे आरोपियो को हिरासत में लिया है।
हमला जबलपुर अधारताल थाना इलाके के कृषि विश्वविद्यालय गेट पर हुआ। रविवार देर रात सिद्दीकी पर चाकुओं से 3 लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चाकू उनके गले के आर-पार हो गया। सिद्दीकी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पूर्व मंडल अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि उनकी हत्या करने का जिस तरह से प्रयास किया गया है वह संगीन अपराध है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार पूर्व मंडल अध्यक्ष मगन सिद्दीकी रात करीब 8.30 बजे के करीब अधारताल चौराहे से अपने घर पैदल जा रहे थे। इस दौरान 3 लोग बाइक से उनके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। 3 युवकों में से एक वसीम है, जो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मगन सिद्दीकी ने पुलिस में शिकायत भी की थी। इसी शिकायत का बदला लेने के लिए वसीम ने उनको चाकू मारा है। चाकू भाजपा नेता के गले के आर-पार हो गया। भाजपा नेता मगन चाकू लगते ही सड़क किनारे गिर गए। उनको तड़पता छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। मगन को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी लगते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुचे इर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि मंगल सिद्दीकी न सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि मंडल अध्यक्ष सहित कई पद पर रह चुके हैं। उन्हीने कहा कि मगन पर हमला करने वाले लोग उन्हें डरा रहे थे। मगन ने नशे के कारोबार के खिलाफ मुहिम चला रखी थी इसलिए इस कारोबार से जुड़े कई लोग उन्हें धमकी देकर डराते रहते थे। इसी वजह से आरोपी वसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है।
अधारताल थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा वारदात के बाद मौके पर पहुंचे और मंगल सिद्दीकी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने वसीम अंसारी, वसीम अली और मोनू अंसारी को गिरफ्तार किया है। मामले में तीनों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वसीम अंसारी के खिलाफ नशे का सामान बेचने सहित कई अन्य मामले भी शहर के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





