भारत

सूटकेस में बंद मिली मृत महिला की हुई पहचान, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
21 Nov 2022 8:00 AM IST
सूटकेस में बंद मिली मृत महिला की हुई पहचान, जानें पूरा अपडेट
x
अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मथुरा में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास सूटकेस में जिस महिला का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई।
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी एम.पी. सिंह ने बताया कि यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रही थी। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के मकसद के बारे में निश्चित नहीं है। वह पीड़िता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह दिल्ली से मथुरा कैसे पहुंची।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने एक मामला दर्ज किया है और हमारे सबसे अच्छे अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story