भारत

बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव

Shantanu Roy
9 July 2023 6:50 PM GMT
बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव
x
बड़ी खबर
सीतापुर। नौ दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव रविवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में जमीन के विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। बिहारीगंज गांव के उत्तर चक मार्ग के निकट याकूब का खेत है। खेत में इस समय गन्ने की फसल लगी हुई है। रविवार को गांव के बच्चे खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में शव पड़ा देखा। डरे हुए बच्चों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव बुरी तरह सड़ चुका था।
क्षेत्र के दोस्तपुर की एक महिला ने शव की शिनाख्त पति महेश (60) के रूप में की। महिला ने बताया कि उसके पति ने बिहारीगंज गांव के समीप जमीन खरीदी थी। जिसमें धान की रोपाई करने के लिए वह एक जुलाई को घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। काफी तलाश के बाद छह जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक महेश बेटे राजेंद्र की तहरीर पर महसिंगपुर निवासी अमरपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या आरोपी अमरपाल जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। उसी ने महेश को जमीन खरीदने में मदद की थी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन के विवाद का या उसकी खरीद में कमीशन न देने का लग रहा है। जांच कराई जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
Next Story