भारत
ग्रिल पर दिखा शव, खौफनाक मंजर को देखकर डर गए सोसाइटी के लोग
jantaserishta.com
3 March 2024 10:22 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने केस दर्ज कर शव फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
फरीदाबाद: फरीदाबाद से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोसाइटी के ग्रिल पर एक नवजात बच्चे का शव मिला है। मामला फरीदाबाद सेक्टर-15ए में टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित डीसीए सोसाइटी का है जहां पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। बच्चे का शव सोसाइटी की दीवार की ग्रिल से लटका हुआ था। पुलिस के पहुंचने तक नवजात की मौत हो चुकी थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सोसाइटी के लोग टहल रहे थे। इस दौरान वह दीवार के पास गए तो उनके होश उड़ गए। दीवार की ग्रिल से एक नवजात का शव लटका था। लोगों ने इसकी जानकारी सूचना सोसाइटी में रह रहे अन्य लोगों को दी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ में से ही किसी ने इसकी सूचना डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस बच्चे के शव तो डीसीए सोसाइटी के बाहर फेंकने की कोशिश की गई था लेकिन इसी दौरान बच्चा ग्रिल में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-15ए चौकी के साथ सेंट्रल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए उसे बीके अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया नजवात का जन्म एक दिन पहले ही हुआ होगा। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक दंपत्ति को हिरासत में लिया। ये बच्चे के माता-पिता बताए जा रहे हैं। वहीं, फरीदाबाद के ही एक अन्य मामले में दुष्कर्म के बाद नाबालिग के नवजात की हत्या मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सेक्टर-12 स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने शनिवार को आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि यह मामला खेड़ीपुल थाने में 10 नवंबर 2019 को दर्ज कराया गया था। थाना पहुंचकर एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह और उसके पति रोज काम पर चले जाते थे। घर पर उनकी 14 साल की बेटी रहती थी। उनके पति का एक दोस्त रमजान का उनके घर आना-जाना रहता था। करीब सालभर पहले रमजान ने बेटी को अकेला पाकर, उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
वह अक्सर आता और बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बेटी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। जब बेटी का पेट बढ़ता देखा तो पता लगा कि वह गर्भवती है। उस दौरान उसका गर्भपात नहीं हो सका। उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को रमजान ने थोड़ी दूर कचरे के ढेर में फेंक दिया था।
Tagsफरीदाबादफरीदाबाद न्यूज़फरीदाबाद पुलिससोसाइटीनवजात शिशुFaridabadFaridabad NewsFaridabad PoliceSocietyNew Born Baby
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





