
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
हमारा पैसा बैग में है, उससे मेरा अंतिम संस्कार कर देना.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला और उसकी बच्ची का तालाब में तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पता चला है कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसने अपनी बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया.
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहा गांव के रहने वाले रामू सिंह की शादी कुशीनगर जिले के कसया के कुड़वा दिलीपनगर में सीमा से 2009 में हुई थी. बताया जा रहा है कि सीमा का अपनी सास और जेठानी से विवाद होता रहता था और पति भी उसे ताने मारता रहता था. बीते 16 नवंबर को सीमा के हाथ से दवा की शीशी जमीन पर गिर गई. इसी बात से कहासुनी शुरू हुई थी. इसके बाद सीमा अपनी 5 साल की बच्ची के साथ घर छोड़कर चली गई.
महिला के पति ने इसकी सूचना उसके घरवालों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के मोबाइल में एक ऑडियो मिला, जिसमें वह कह रही है, "हम पोखरे में आत्महत्या करने जा रहे हैं. हमारा पैसा बैग में है, उससे मेरा अंतिम संस्कार कर देना." इसी के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को पोखरे में शव ढुढ़वाया, लेकिन उस दिन नहीं मिला. 18 नवंबर को महिला और उसकी बेटी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला के मायके वालों ने इस दौरान हंगामा किया और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया. सीओ रुद्रपुर जिलाजीत सिंह ने बताया कि पोखरे से शव को बरामद कर लिया गया है. उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





