भारत

पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
14 April 2022 7:40 PM IST
पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
पढ़े पूरी खबर

सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना प्रभारी देवाराम ने बताया कि वलोरिया में सुने मार्ग में एक पुलिया के नीचे युवक का शव मिला. शव की शिनाख्त जालोर के बागरा से गुमशुदा हुए दिनेश सुथार के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक दिनेश सुथार गत 11 अप्रैल को गुम हुआ था, जिसकी गुमशुदगी जालोर के बागरा थाने में दर्ज हुई थी.

पुलिस ने बताया कि वालोरिया से रामेश्वर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुलिया के नीचे जंगल मे बकरियां चराने गई एक महिला ने शव को देखा था. जिसने इसके बारे में अपने पति को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
जानकारी के अनुसार, युवक दिनेश कुमार पुत्र जेपाजी सुथार बाइक लेकर गया था जो सिरोही से नोडिया वास के बीच से गुमशुदा हो गया था. जिस पर परिजनों ने जालोर के बागरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद गुरुवार को मृतक के परिजन रोहिड़ा अस्पताल पहुंचे व तीन लोगों पर संदेह जाहिर करते हुए मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story