भारत
लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब...शख्स का मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
jantaserishta.com
4 May 2024 2:44 PM IST

x
टाटा स्टील में नेशनल बिजनेस हेड के पोस्ट पर काम करता था।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन के राजेंद्र नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर से कुछ दूर पर बीती रात तकरीबन तीन बजे के करीब पुलिस को मिला।
विनय त्यागी नाम का यह शख्स टाटा स्टील में नेशनल बिजनेस हेड के पोस्ट पर काम करता था। जिस जगह उसका शव पड़ा हुआ था, वहां से उसका लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब मिला। इस वारदात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने चाकू से गोदकर उस शख्स की हत्या की है। मिली जानकारी के मुताबिक, विनय त्यागी राजेन्द्र नगर सेक्टर 5 निवासी हैं। बीती रात साढ़े 11 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
परिवार के लोग विनय की खोज में आसपास के इलाके में उसे ढूंढने निकले। इसी दौरान उसका शव सुबह तीन बजे घर से तीन किलोमीटर दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। शालीमार गार्डन के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाने को 4 मई की सुबह नरेंद्र मोहन अस्पताल से जानकारी मिली कि एक घायल शख्स को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर आए थे, जिसकी मौत हो गई है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि शव राजेंद्र नगर सेक्टर-5 थाना इलाके के शालीमार गार्डन के विनय त्यागी का है, जिसकी उम्र 40 साल थी। पुलिस ने इसमें तीन टीमों का गठन किया है और सीसीटीवी के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





