भारत

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता व भाई गिरफ्तार

Rani Sahu
16 April 2022 6:27 PM GMT
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता व भाई गिरफ्तार
x
धनबाद जिले के गोपीकांदर के पूर्णाखोड़ा गांव के जंगल से भूपेन सोरेन (22) का शव पेड़ से गमछी के सहारे लटकता बरामद किया गया

धनबाद जिले के गोपीकांदर के पूर्णाखोड़ा गांव के जंगल से भूपेन सोरेन (22) का शव पेड़ से गमछी के सहारे लटकता बरामद किया गया। युवक ऐरो गांव का निवासी था। गोपीकांदर थाना की पुलिस ने इसे हत्या बताते हुए पूर्णाखोड़ा गांव की उसकी कथित प्रेमिका मारग्रेट मुर्मू (21 वर्षी) और प्रेमिका के पिता टिबरु मुर्मू (52 वर्ष) और भाई मथियास मुर्मू (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

भूपेन सोरेन का मारर्गेट मुर्मू के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भूपेन सोरेन शुक्रवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। दूसरे दिन पेड़ से लटकता शव बरामद किया गया। परिवार वालों को संदेह है कि युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया।
पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन शुरू की और युवती एवं उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की तो सभी ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। पूछताछ के बाद सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपीकांदर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर दुमका में पोस्टमार्टम कराया और शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।


Next Story