भारत
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
jantaserishta.com
4 Sept 2023 3:27 PM IST

x
शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 94 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इन सभी एंगल पर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान ऑटो चालक विश्वजित मंडल (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है।
पुलिस ने कहा है कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, सुसाइड का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका। बताया गया कि युवक काफी दिनों से परेशान था। विश्वजित नोएडा के सेक्टर-9 में रहता था और ऑटो चलाता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





