भारत

युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, चोट के निशान, हत्या की आशंका

Admin4
8 March 2024 6:47 AM GMT
युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, चोट के निशान, हत्या की आशंका
x
नानपारा/बहराइच। जिले के बेलासपुर गांव निवासी एक युवक दो दिन पूर्व मौसी के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। उसका शव शुक्रवार को भवनियापुर गांव में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर के चोट के निशान होने के चलते हत्या की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलासपुर निवासी राजिंद्र (22) पुत्र राधेश्याम की मौसी का घर बेचईपुरवा गांव में है। शादी में शामिल होने के लिए राजिंद्र साइकिल से गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह युवक का शव भवनियापुर गांव के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में लोगों ने मृतक की पहचान बेलासपुर गांव निवासी राजिंद्र के रूप में की।
राजिंद्र के परिवार के लोगों को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। धारदार हथियार के निशान भी है। गांव के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
मटेरा थाना क्षेत्र में आए दिन किसी न किसी का शव बरामद हुआ है। कभी अज्ञात तो कभी किसी ग्रामीण का शव मिला है। ऐसे गांव के लोग पुलिस की सुरक्षा और कार्य शैली पर सवाल उठा रहे हैं।
Next Story