भारत

अधजली हालत में मिला युवक का शव

Shantanu Roy
5 Dec 2023 5:10 PM IST
अधजली हालत में मिला युवक का शव
x

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के गांव लुहाना के युवक का शव अधजली हालत में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसएफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। शुरुआती जांच में लग रहा है कि शव को केमिकल डालकर जलाया गया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक लुहाना गांव से निमोठ की तरफ पहाड़ के पास से कच्चा रास्ता है यहां आज सुबह ग्रामीणों ने इस रास्ते पर बनी झाड़ियों के पास अधजला शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, आगामी कार्रवाई जारी है।

Next Story