भारत

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी

Admin4
14 March 2024 12:06 PM GMT
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
x
मेरठ। जनपद में लावड़ क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि दो दिन पहले ही युवक के बड़े भाई की मौत हुई थी। मेरठ जनपद के लावड़ क्षेत्र में समसपुर मार्ग पर गुरुवार को एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर परिजन व लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समसपुर मार्ग निवासी मलखान सैनी के पांच बेटे है। दो दिन पहले बड़े बेटे अजय उर्फ विक्की की छत से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस अजय की हत्या की जानकारी पर पहुंची थीं। लेकिन परिजनों ने मौत का कारण छत से गिरना बताया। भाई की मौत के बाद से ही छोटा भाई अमित लापता था।
गुरुवार को छोटे तीनों भाई अजय की अस्थियां विसर्जित करने गए हुए थे। इसी दौरान अमित का एक खेत स्थित पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन में दो बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story