Top News

बैंक्वेट हॉल में मिला वेटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

jantaserishta.com
15 Dec 2023 10:07 AM IST
बैंक्वेट हॉल में मिला वेटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल में कार्यरत एक कर्मचारी का शव गुरुवार रात उसी हॉल में मिला। इसकी जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो उन्‍होंने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है।

गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में लाल कुआं रोड पर आरके बैंक्वेवेट हॉल है। गुरुवार रात यहां काम करने वाले 20 साल के नीरज का शव मिला। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, परिजन वहां पहुंच गए। हॉल के बाहर वाली सड़क पर परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि नीरज की हत्या की गई है।

मौके पर पुलिस पहुंची ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह के मुताबिक मृतक नीरज ने पंखे से लटक के आत्महत्या की है। थाना प्रभारी के मुताबिक टेबल पर बिछाने वाले कपड़े का फंदा बनाकर वह पंखे से लटक गया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमाॅर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story