भारत

लापता 2 साल की बच्ची का शव खेत से बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

jantaserishta.com
15 April 2023 4:18 PM IST
लापता 2 साल की बच्ची का शव खेत से बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका
x

DEMO PIC 

घर के बाहर से खेलते समय कहीं गायब हो गयी थी।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक दिन से लापता दो साल की बच्ची के शव को बरामद किया हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मेरठ जिले के जानी थाना इलाके के बहरामपुर गांव में शनिवार सुबह को एक खेत में नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान आयत (2) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक जब ग्रामीण सुबह खेतों में काम करने जा रहे थे, तो उन्हें खाली पड़े खेत में दो साल की नाबालिग बच्ची के शव दिखाई दिया, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर से खेलते समय कहीं गायब हो गयी थी। इसके बाद बच्ची लापता थी।
परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी।
जानी थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेश कंबोज ने बताया कि, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चला पायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story