भारत

पेड़ से लटका मिला सातवीं कक्षा के छात्र का शव

Admin4
17 Feb 2024 12:52 PM GMT
पेड़ से लटका मिला सातवीं कक्षा के छात्र का शव
x
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिले के मेजरगंज में सातवीं कक्षा के छात्र का पेड़ से लटका एक शव बरामद किया गया है। घटना जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव स्थित कोठिया राय पथ के बीच सरेह की है। जहां शनिवार को संदिग्ध स्थिति में एक नाबालिग शव पेड़ से झूलता मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान हलिमपुर गांव के वार्ड 12 निवासी स्व. फटन साह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया की उसका शव मिलने से कुछ देर पूर्व ही उसे ग्रामीणों ने घर से निकल कर जाते देखा था।
नाबालिग के पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। अधिकांश लोग बच्चे के शव को देखकर हत्या कर लटकाए जाने की बात कह रहे है। नाबालिग का शव एक पतले से पेड़ की डाली से लटका गया था और उसके दोनों पैर जमीन से सटा था। उसके मुंह और दोनों आंखे बंद थी। हालांकि, थानाध्यक्ष ने जांच के बाद प्रथम दृष्टयां मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात कहीं है। वहीं बेटे के शव को देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल वह पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि मृत गोलू के पिता फटन साह की मौत पूर्व में ही हो गई है। उसका बड़ा भाई मुख बधिर है। घर में इकलौता गोलू ही परिवार का चिराग था, जो बुझ गया। वही ग्रामीणों ने बताया कि गोलू सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह काफी मिलनसार और हंसमुख प्रवृत्ति का था। बताया की उसका शव मिलने से कुछ देर पूर्व ही उसे ग्रामीणों ने घर से निकल कर जाते देखा था।
Next Story