भारत
पेड़ से लटका मिला संभल के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
13 May 2024 11:15 AM IST

x
शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-2 के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान संभल निवासी लालटेश (25) के रूप में हुई है।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना की असल वजह क्या है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





