भारत
कचरे के ढेर में मिला एक दिन की बच्ची का शव, कुत्तों ने नोंचा
Shantanu Roy
30 Dec 2022 10:04 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मंगल सिटी मॉल के पीछे शुक्रवार को कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला। थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर के मुताबिक, सफाई करने वाली महिला ने हमें सूचना दी थी। उसने बताया कि भाग्यश्री कालोनी में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ है। देखने में ऐसा लग रहा है कि श्वान ने उसे नोचा होगा। मौके पर टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से यह पता लगाया जा रहा है कि एक दिन की नवजात बच्ची को यहां पर फेंक कर कौन गया है। संभवत: लड़की होने पर उसे फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





