
x
पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-25 जलवायु विहार में एक युवक का शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना है। इसकी पहचान ध्रुव बाली के रूप में हुई है। ध्रुव एयर टिकट बुकिंग कंपनी में गुरुग्राम में जॉब करता था। वो ड्रग्स लेने का आदि था। ये जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई गई है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दो दिनों तक दरवाजा मकान से कोई बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने ध्रुव के मकान में जाकर चेक किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया कि दरवाजे की कुंडी से अंदर से बंद थी। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने ध्रुव को देखा। पुलिस को जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि ध्रुव बाली की शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता अमेरिका में जॉब करते हैं। गत वर्ष अक्टूबर से इनकी मां इनके पास रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही वो अपने मुंबई स्थित आवास पर गई थी। इसके बाद से ध्रुव घर पर अकेला था। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक के माता-पिता से पूछताछ में बताया कि करीब दस साल पहले ध्रुव अमेरिका में उनके साथ रहता था। वहीं पर उसको ड्रग्स की लत लग गई थी। जिसको छुड़वाने के लिए ही इसे इंडिया भेजा गया था। लेकिन यहां भी इसकी आदत नहीं छूट रही थी। मृतक के पास से ड्रग्स मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





