भारत
रेलवे ट्रैक पर मिला कलेक्शन एजेंट का शव, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
2 Nov 2024 2:00 PM IST

x
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और पूछताछ कर रही है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक के पास नोएडा के एक कलेक्शन एजेंट का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव को वहां पर फेके जाने की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक नोएडा में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाला व्यक्ति अपने काम पर निकला था और वापस नहीं आया। इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मसूरी थाना क्षेत्र में डासना जेल रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। रेल पटरी पर एक लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी। आस पास के पत्थरों पर खून के छींटे लगे हुए थे। पटरी के किनारे ही नमकीन का एक खाली पैकेट, प्लास्टिक ग्लास और शराब का पव्वा भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान विशाल तिवारी, निवासी नोएडा के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि विशाल कलेक्शन एजेंट था। शुक्रवार शाम वह कलेक्शन के लिए घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। वो रात भर उसको तलाशते रहे। शनिवार सुबह पुलिस के जरिए उन्हें खबर मिली कि विशाल की लाश रेल पटरी पर पड़ी हुई है। परिजनों को आशंका है कि लूट के बाद विशाल की हत्या कर दी गई और सुसाइड दिखाने के लिए लाश को रेल पटरी पर डाल दिया गया।
पुलिस का कहना है कि इस ट्रैक से जो रेलगाड़ियां गुजरी हैं, उनके लोको पायलट से बातचीत की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसरेलवे ट्रैककलेक्शन एजेंटGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceRailway TrackCollection Agent
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





