भारत

फ्लैट में मिली नाइजीरियाई महिला की लाश, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

Shantanu Roy
28 April 2023 3:04 PM GMT
फ्लैट में मिली नाइजीरियाई महिला की लाश, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
x
जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर चादर में लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली चाबी बनाने वाले की मदद से फ्लैट को खोला गया और उन्होंने देखा कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान ओबिनोज एलेक्जेंडर के रूप में हुई है।
दरअसल पुलिस स्टेशन मैदान गढ़ी में 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि मकीन नंबर 74/3 की तीसरी मंजिल के फ्लैट से बदबू आ रही है और कोई गेट भी नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा लॉक था। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को पुलिस ने मौके पर बुलाया और चाभी वाले को भी बुलाया गया और चाभी वाले की मदद से फ्लैट खुलवाया गया। फ्लैट के दाहिनी ओर के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में चादर में लिपटी महिला की लाश पड़ी थी। ये फ्लैट 2 बीएचके है। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपना फ्लैट दिसंबर-2021 में ओबिनोज एलेक्जेंडर जो कि नाइजीरिया की रहने वाली है उसको 12000/- रुपये में किराए पर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsफ्लैट में लाशनाइजीरियाई महिला की लाशमहिला की लाशनाइजीरियाई महिला का शवमहिला का शवDead body in flatDead body of Nigerian womanDead body of womanनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story