Top News

शौचालय के कचरे में मिला नवजात बच्ची का शव, अज्ञात पर केस दर्ज  

Nilmani Pal
9 Dec 2023 1:57 AM GMT
शौचालय के कचरे में मिला नवजात बच्ची का शव, अज्ञात पर केस दर्ज  
x

महाराष्ट्र। राजधानी मुंबई में झकझोर कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मुंबई के सायन अस्पताल में जन्म के बाद बच्ची को शौचालय के कचरे में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई है।

जानकारी मिलने पर तुरंत डॉक्टरों की टीम बच्ची की जांच की, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह घटना सायन अस्पताल की है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सायन अस्पताल के शौचालय के कचरे में एक बच्ची का शव बरामद हुआ था।

इसकी जानकारी तुरंत डॉक्टरों को दी गई। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची की मौत हो गई है। हमने मामला दर्ज क जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेटे की चाह में बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया या अनचाहे गर्भ संबंधित कोई कारण है।

Next Story