भारत

लापता किशोरी का यमुना में मिला शव ,गला दबाकर हत्या की आशंका ,जांच में जुटी पुलिस

4 Jan 2024 11:44 PM GMT
लापता किशोरी का यमुना में मिला शव ,गला दबाकर हत्या की आशंका ,जांच में जुटी पुलिस
x

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जांच में जुटी है। पुलिस को अब तक एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी …

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जांच में जुटी है। पुलिस को अब तक एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी अकेले जाती दिख रही है। उसके मोबाइल की काल डिटेल से पता चला है कि उसकी इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थी। हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, पुष्टि के लिए सैंपल आगरा की एफएसएल भेज गए हैं।

बीते मंगलवार सदर थाना पुलिस को राहगीरों ने यमुना में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के लापता किशोरी के होने की आंशका में उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी 14 वर्षीय बेटी के तौर पर की। पुलिस ने तत्काल शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 22 दिसंबर को जमुनापार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story