भारत

लापता दिव्यांग का शव तालाब में मिला, डूबने से हो चुकी मौत

Shantanu Roy
13 March 2023 5:35 PM GMT
लापता दिव्यांग का शव तालाब में मिला, डूबने से हो चुकी मौत
x
बड़ी खबर
जींद। हरियाणा के जींद जिले के गांव संगतपुरा में रविवार शाम से गायब दिव्यांग व्यक्ति का शव सोमवार सुबह तालाब में तैरता मिला। आशंका जताई जा रही है कि पैरों से दिव्यांग व्यक्ति की मौत डूबने से ही हुई है। 2 दिन पहले भी शनिवार को गांव के ही युवक योगेंद्र का शव तालाब में मिला था। योगेंद्र फाग के दिन से घर से गायब था। तीन दिन में गांव के दो लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव संगतपुरा निवासी 41 वर्षीय जयदीप दोनों पांव से दिव्यांग था।
वह रविवार शाम को गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह जयदीप गांव के तालाब में मृत पाया गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट वगैरा का निशान नहीं है। मृतक बचपन से दिव्यांग था। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस से पहले गांव संगतपुरा का 23 वर्षीय योगेंद्र होली फाग के दिन घर से निकला था। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब में शव तैरता दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की गई तो यह योगेंद्र मिला था।
Next Story