भारत
कई दिनों से लापता बच्चों के पिता का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
8 May 2023 8:59 PM IST

x
DEMO PIC
पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली इलाके में 45 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह बीते 2 दिनों से लापता था। शव पेड़ की लकड़ियों से ढका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अफलातून के 9 बच्चे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत अफलातून पुत्र दीन मोहम्मद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी नगला जाहनू, थाना जेवर का शव बीरपुर, थाना रबुपुरा क्षेत्र के जंगल में मिला है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है। मौके पर फिल्ड यूनिट को बुलाया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
अफलातून मूल रूप से जेवर का रहने वाला था। उसकी बीवी ने पुलिस को बताया है कि उसके पति 2 दिनों से घर से गायब थे। जांच में यह भी पता चला है अफलातून शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर से गायब रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन करता था। पुलिस ने बताया कि अफलातून के 9 बच्चे हैं - 3 लड़कियां और 5 लड़के। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत की वजह की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल पाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





