भारत

घर पहुंचा शहीद जवान का शव, लोगों की लगी भीड़

jantaserishta.com
30 July 2022 12:28 PM IST
घर पहुंचा शहीद जवान का शव, लोगों की लगी भीड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर में दो दिन पहले क्रैश हुए मिग-21 लड़ाकू विमान में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर जम्मू में आरएस पोरा में अपने पैतृक गांव पहुंचा. थोड़ी देर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जैसे ही अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंचा, वैसे ही परिजन बिलख उठे.

शहीद अद्वितीय बल को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं. आसपास के गांव के लोग भी हाथों में तिरंगा लेकर उनके घर पर पहुंच गए हैं. इस दौरान लोगों ने अद्वितीय बल अमर रहे के नारे लगाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story