भारत

नर हाथी का शव मिला

jantaserishta.com
2 Dec 2022 8:06 AM IST
नर हाथी का शव मिला
x
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बढ़ापुर वन रेंज में गुरुवार को नर हाथी का शव मिला। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वनकर्मियों की एक टीम गुरुवार दोपहर गश्त पर थी। गश्त के दौरान बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या-1 में टीम को एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया। संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नजीबाबाद डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि वयस्क नर हाथी का शव मिला है। इसकी उम्र लगभग 15 साल के बीच बताई गई है। घटनास्थल के पास एक और हाथी के पैरों के निशान भी मिले हैं। वनकर्मियों ने अंदेशा लगाया है कि दो हाथियों में संघर्ष हुआ होगा।
उन्होंने कहा कि संघर्ष के बाद दूसरा हाथी उत्तराखंड की कोठड़ी रेंज की ओर चला गया। कोठड़ी रेंज की ओर जाते हुए दूसरे हाथी के पैरो के निशान भी मिले हैं।
डीएफओ ने बताया कि गुरुवार को बड़ा प्रबंध रेंज पहुंची आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) बरेली की टीम ने डॉ. कालीकरण और नगीना पशु चिकित्सालय के डॉ. कौशल किशोर के नेतृत्व में हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story