भारत

यूपी के बिजनौर में अमानगढ़ रेंज में मिला मखना हाथी का शव

jantaserishta.com
3 Jan 2023 9:31 AM IST
यूपी के बिजनौर में अमानगढ़ रेंज में मिला मखना हाथी का शव
x
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अमानगढ़ वन रेंज के मकानिया बीट के कंपार्टमेंट नंबर 18 में एक 15 वर्षीय मखना हाथी का शव मिला है। पिछले साल नवंबर के बाद से वन रेंज में मरने वाला यह चौथा हाथी है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वनकर्मियों की एक टीम बढ़ापुर वन रेंज में गश्त पर थी। गश्त के दौरान अमानगढ़ वन रेंज के मकानिया बीट के कंपार्टमेंट नंबर 18 में टीम को एक मखना (दंतहीन) हाथी मृत अवस्था मे पाया गया। बिजनौर के संभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार पटेल ने मंगलवार को बताया कि मखना हाथी का शव मिला है। इसकी उम्र लगभग 15 साल के बीच बताई गई है।
उन्होंने ने कहा हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। शव देखने पर लगभग 2 दिन पुराना लग रहा है। प्रथम ²ष्टया किसी बीमारी के चलते हाथी की मौत होना प्रतीत हो रहा है।
पशु चिकित्सकों की एक टीम को मौत के सही कारण की जांच करने के लिए कहा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story