Top News

भारत में मिली इजरायली महिला की लाश, चाकू के घाव दिखे

jantaserishta.com
1 Dec 2023 11:16 AM IST
भारत में मिली इजरायली महिला की लाश, चाकू के घाव दिखे
x

तिरुवनंतपुरम: केरल में 36 वर्षीय एक इजरायली महिला चाकू से घावों के साथ मृत पाई गई, जबकि उसका 70 वर्षीय केरलवासी साथी कृष्णप्रसाद अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोनों एक दशक से अधिक समय से एक साथ रह रहे थे।पहली बार उनकी मुलाकात उत्तर भारत के एक शहर में हुई थी और बाद में वे यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर केरल के कोल्लम में अपने पैतृक शहर चले गए।

पुलिस के मुताबिक योग प्रशिक्षक शख्स त्वचा की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया।

उनके पड़ोसी ने गुरुवार शाम दोनों को खून से लथपथ पाया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इजराइली महिला, सतवा उर्फ ​​राधा को मृत घोष‍ित कर दिया गया, जबकि कृष्णप्रसाद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कृष्णप्रसाद चाहते थे कि उनकी साथी उनके खराब स्वास्थ्य के कारण इज़राइल लौट जाए, लेकिन वह उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story