भारत
होटल में पति-पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट मिला, पता चल गई वजह
jantaserishta.com
4 Aug 2024 9:02 AM IST

x
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
लखनऊ: लखनऊ में पानदरीबा के राजवीर इन होटल में लैपटॉप मैकेनिक ने पत्नी संग फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। नाका पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मैकेनिक ने रिपेयरिंग के काम से आमदनी नहीं होने और तीन बच्चों की परवरिश में दिक्कत आने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि अब बच्चों की परवरिश रिश्तेदार करेंगे।
राजवीन इन होटल संचालक जीशान के मुताबिक शुक्रवार को प्रयागराज करेली निवासी लैपटॉप मैकेनिक महबूब आलम (44) ने तीसरी मंजिल पर कमरा नम्बर 302 बुक कराया था।
महबूब के साथ पत्नी जेबा अंसारी (39) थी। रात में दोनों लोग बाहर से खाना पैक करा कर लाए थे। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकले। शनिवार दोपहर सफाई कर्मी तुषार कमरे में पहुंचा। कई बार दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। जिस पर तुषार वापस लौट गया। कुछ देर बाद दोबारा से दस्तक दी। गेट नहीं खुलने पर सफाई कर्मी ने मैनेजर मयंक ठाकुर को बताया। जिसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर मैकेनिक का शव पंखे के हुक में दुपट्टे से लटका मिला। वहीं, महिला का शव कपड़े टांगने वाली खुंटी में दुपट्टे से लटकता मिला।
कमरा नम्बर 302 से पुलिस को एक बैग मिला। जिसमें कपड़े और आधार कार्ड के साथ एक सुसाइड नोट था। महबूब ने नोट में लिखा है कि लैपटॉप की रिपेयरिंग से परिवार पालना मुश्किल हो चला है। बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक तंगी से यह सम्भव नहीं है। हम पति-पत्नी खुदकुशी कर रहे हैं। अब बच्चों का पालन हमारे रिश्तेदारों के जिम्मे होगा।
होटल में खुदकुशी की सूचना मिलने पर जेबा का भाई साजिद पानदरीबा पहुंचा। उन्होंने बताया कि महबूब और जेबा के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी मरियम (16) हाईस्कूल, बेटा नबील (10) आठवीं और आदिल (8) पांचवीं का छात्र है। महबूब लैपटॉप के साथ इलेक्ट्रानिक आइटम रिपेयरिंग करता था। वहीं, जेबा घर में रहती थी। साजिद के मुताबिक बीते कुछ वक्त बहनोई महबूब का काम ठीक नहीं चल रहा था। जिसे लेकर वह परेशान थे।
एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर दम्पति ने खुदकुशी की है। होटल मैनेजर ने शव मिलने की सूचना दी थी। जिस पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





