भारत
वैवाहिक कलह! अपार्टमेंट से मिला पति-पत्नी का शव, फैली सनसनी
jantaserishta.com
2 July 2023 3:00 PM IST

x
DEMO PIC
शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वडोदरा: वडोदरा शहर के गोत्री इलाके में शुक्रवार देर रात एक आवासीय कॉलोनी में छठी मंजिल के अपार्टमेंट से एक जोड़े का शव बरामद हुआ है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आशीष माने और उनकी पत्नी आरती के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएसजी अस्पताल भेज दिया गया है। शुक्रवार देर शाम पड़ोसियों ने घटना की सूूूचना पुलिस को दी थी।
दंपति अपने पीछे एक ढाई साल का बेटा छोड़ गए हैं, जिसे आशीष के परिवार को देखभाल के लिए सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरती की मौत दम घुटने के कारण हुई। गले पर मिले निशान गला घोंटने की तरफ इशारा कर रहे हैं। गोत्री पुलिस ने खुलासा किया कि आशीष ने कथित तौर पर अपनी जान लेने से पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना शाम छह बजे के बाद की है जब आशीष बैंक से काम कर घर लौटा। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
गोत्री पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एमके गुर्जर ने कहा कि दंपति का छोटा बेटा अक्सर शाम को अपने पड़ोसियों के घर जाता था। उस दिन भी वह गया, जब पड़ोसी बच्चे को उसकी मां को लौटाने के लिए फ्लैट में दाखिल हुए तो उन्होंने आशीष और आरती के शव को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। अपार्टमेंट से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पड़ोसियों ने दोनोंं के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है कि उनमें वैवाहिक कलह रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक, दंपति में अक्सर झगड़ा होता था, क्योंकि आशीष अक्सर आरती पर बेवफा होने का शक करता था। जब वह काम पर जाता था तो वह अपनी पत्नी और बच्चे को घर के अंदर बंद कर देता था, और वापस लौटने पर ही दरवाजा खोलता था।
Tagsवडोदरावडोदरा न्यूज़वडोदरा पुलिसपति-पत्नी शवगोत्री अपार्टमेंटVadodaraVadodara NewsVadodara Policehusband-wife dead bodyGotri Apartment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





