भारत

होटल में विदेशी महिला का शव मिला, मंजर देख कर्मचारी अचंभित

jantaserishta.com
14 March 2024 2:57 PM IST
होटल में विदेशी महिला का शव मिला, मंजर देख कर्मचारी अचंभित
x

होटल में विदेशी महिला का शव मिला

बेंगलुरू: बेंगलुरु के एक होटल में उज्बेकिस्तान की एक महिला मृत पाई गई। पुलिस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। मृतका की पहचान ज़रीना के रूप में हुई है। पुलिस के मुुताबिक, चार दिन पहले वह टूरिस्ट वीजा पर बेंगलुरु आई थी। शेषाद्रिपुरम इलाके में बीडीए ब्रिज स्थित होटल में वह ठहरी थी।
हालांकि, होटल स्टाफ को जरीना के एक दोस्त द्वारा फोन कर अलर्ट किया गया था। यह फोन बुधवार रात 10:30 बजे के आसपास किया गया था। होटल कर्मचारी लगातार दरवाजा खटखटा रहे थे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। इसके बाद जब 'मास्टर की' के मदद से दरवाजा खोला गया, तो खून से लथपथ जरीना का शव जमीन पर पड़ा मिला, जिसे देखकर होटल के कर्मचारी अचंभित हो गए।
इसके बाद फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उज्बेकिस्तान की महिला का मर्डर किया गया है। पुलिस ने बताया कि जरीना के चेहरे पर घूसा मारा गया था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने बताया कि राहुल नामक शख्स ने जरीना के लिए 16 मार्च तक होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। होटल मैनेजर गोरव कुमार सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story