भारत
डायल 112 की महिला सिपाही की मिली लाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 Nov 2024 8:04 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
समस्तीपुर: बिहार में डायल 112 की एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही की आत्महत्या की बात सामने आने के बाद सभी लोग दंग हैं। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने में महिला सिपाही चांदनी कुमारी ने बुधवार दोपहर खुदकुशी कर ली। थाने के बाथरूम में फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला सिपाही वैशाली जिले के महुआ थाने के मकसूदपुर ताज नीलकंठपुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री थी। वह मुसरीघरारी थाने में एक साल से डायल 112 में लगातार ड्यूटी कर रही थी। चांदनी ने मंगलवार रात से सुबह चार बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। बुधवार दोपहर बाथरूम में उसकी लाश मिली।
दूसरी महिला सिपाही नहाने के लिए जब बाथरूम में गयी, तब फंदे पर लटकती लाश पर उसकी नजर पड़ी। उक्त महिला सिपाही के शोर मचाने पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने फंदे से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि महिला सिपाही ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जांच रही है। आपको बता दें कि बीते महीने भी पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





