भारत

कमरे में मिला पिता और बेटे का शव, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
16 Jun 2022 11:11 AM IST
कमरे में मिला पिता और बेटे का शव, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक बंद कमरे से पिता और बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शख्स ने पहले बेटे की गला दबाकर हत्या की. फिर खुद फांसी के फंदे से लटक कर झूल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

शुरुआती जांच में पुलिस को यह जानकारी हासिल हुई है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के बीच पिछले 6-7 महीनों से अनबन चल रही थी. जिसकी वजह से वो अपने मायके में रहे रही थी. मृतक आतीश पत्नी को घर लाने की कोशिश में लगा था.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मृतक आतीश मजूमदार के परिजन उसकी पत्नी को घर वापस लाने के लिए कुमिरकोला गए थे. लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमती नहीं बनी.
आतीश की पत्नी का कहना है कि उसका पति मानसिक रोगी है और वह ससुराल तभी जाएगी, जब उसे पति का डॉक्टर से प्रमाणित स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाया जाएगा. इस पर आतीश के परिजनों ने भरोसा दिलाया को वह उसे किसी अच्छे मनोचिकित्सक से दिखाएंगे.
इसके बाद आतीश के परिजन घर आ गए. लेकिन दरवाजा बंद मिला. काफी देर घर बंद देख परिजनों को शक हुआ. आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो जैसे-तैसे अंदर घुसे तो देखा कि आतीश फंदे से लटका हुआ है और उसके बेटे का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. माना जा रहा है कि आतीश ने 8 साल के बच्चे की हत्या कर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story