भारत

भाजपा विधायक के फ्लैट में फांसी पर झूलता मिला कर्मचारी का शव, VIDEO

jantaserishta.com
25 Sept 2023 9:25 AM IST
भाजपा विधायक के फ्लैट में फांसी पर झूलता मिला कर्मचारी का शव, VIDEO
x
परिचित को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में हजरतगंज इलाके में सोमवार तड़के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के मीडिया सेल के कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया। शव भाजपा विधायक योगेश शुक्ला को आवंटित फ्लैट नंबर 804 में लटका हुआ मिला।
हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले मृतक श्रेष्ठ तिवारी ने अपने एक परिचित को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। जिस व्यक्ति को उसने फोन किया था, उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 पर भेजा गया। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो श्रेष्ठ फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी भाजपा विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात वह फ्लैट में अकेला था। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story