भारत

सात दिन से लापता बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका

Shantanu Roy
21 March 2024 3:07 PM IST
सात दिन से लापता बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका
x
सिरोही। करौली कस्बे से 14 मार्च को लापता हुए ग्यारह वर्षीय बालक का चोटी पहाड़ी में शव मिला है। बालक की हत्या का संदेह जताया जा रहा है। 11 वर्षीय बालक रोशन वागरी 14 मार्च को घर से बाजार गया था। देर रात्रि तक घर नहीं आने पर दूसरे दिन उसकी मां ने थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस की पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज में बाजार से तीन बत्ती खोड़ा बाबा मंदिर की ओर जाता दिखा था। उसके साथ में परिवार का एक युवक भी था। आगे जानकारी नहीं जुटने से तलाश बंद कर दी थी। अब बुधवार अपराह्न परिवार के लोग लीलाधारी मंदिर की पहाड़ी के पीछे छोटी पहाड़ी गोगा जी मंदिर के पास पक्षियों की आवाजाही को देख पहुंचे। पहाड़ी के बीच गहरी खाई में पत्थरों के बीच बालक का शव मिला, जो पांच छह दिन पुराना है। परिवार के लोगों ने मंडार सरपंच परबत सिंह को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र पाल सिंह, अनादरा थाना प्रभारी हिंगलाज दान चारण, सरपंच परबत सिंह देवड़ा, एएसआई उदाराम विश्नोई मय जाब्ता पहुंचे। पुलिस ने शव की लापता हुए 11 वर्षीय बालक रोशन वागरी के रूप में शिनाख्त हुई। बालक की हत्या कर डालने का अंदेशा होने पर सिरोही से एमओबी टीम के बाबूलाल तथा एमआईयू के टेकाराम टीम के साथ पहुंचे और मौके से साक्ष्य उठाए। बालक का शव छोटी पहाड़ी पर बड़े पत्थरों के बीच गहरी खाई में होने तथा पुराना होने के कीड़े पड़ने से दुर्गन्ध आ रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक बालक रोशन की मां जमना देवी ने व परिजनों ने बालक की हत्या कर शव यहां डालने की आशंका जताई है। उन्होंने परिवार के सदस्य पर ही आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर आरेापियों को पकड़ने की पुलिस से मांग की। आरोप है कि संदिग्ध व्यक्ति ने पूर्व में धमकी भी दी थी। उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी थी।
Next Story