भारत
सांसद के घर पर बच्चे का लटका हुआ मिला शव, पुलिस का आया बयान
jantaserishta.com
27 Aug 2023 10:23 AM IST

x
सांसद को जब जानकारी मिली तो वह अपने आवास पर पहुंचे।
नई दिल्ली: असम के भाजपा सांसद राजदीप रॉय के सिलचर स्थित आवास से एक 10 साल के लड़े का शव बरामद किया गया है। बताया गया कि नाबालिग का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। संयोग से मृतक नाबालिक का भी नाम राजदीप रॉय है।
पुलिस ने बताया कि लड़के की मां सांसद के आवास पर काम करती थीं। ऐसे में लड़का अपनी बड़ी बहन के साथ यहीं रहता था। वह कक्षा पांचवीं का छात्र था। परिवार के एक शख्स ने बताया, वे लोग कछार जिले के पालोंग घाट इलाके के रहने वाले थे। लड़के की मा राजदीप रॉय के आवास पर सहायिका का काम करती थीं। अच्छी शिक्षा के लिए दो साल पहले वह दोनों बच्चों को भी सिलचर ले आई थीं।
भाजपा सांसद को जब जानकारी मिली तो वह अपने आवास पर पहुंचे। उन्हें पता चला था कि उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद है। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो लड़का बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लगता है। लोगों ने यह भी बताया कि वह अपनी मां से बेहद नाराज था। उसे मोबाइल फोन नहीं दिलाया गया था। वह वीडियो गेम खेलने के लिए कई दिनों सो मोबाइल फोन की मांग कर रहा था।
लड़के की मां बेटी के साथ बाजार से सामान लेने जा रही थीं। लड़के ने उनसे फोन मांगा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। जब वह 40 मिनट बाद लौटीं तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। सांसद का कहना है कि हो सकता है कि यह खुदकुशी ना हो इसलिए पुलिस से हर ऐंगल से जांच करने को कहा है। रॉय के मुताबिक लड़का अच्छा स्टूडेंट था। उन्होंने कहा, मैंने उसकी हैंडराइटिंग देखी थी और कई बार बात भी की थी। उसके पास अच्छा ज्ञान था। उन्होंने कहा, यह मौत मेरा निजी नुकसान भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





