भारत

कार में मिला बिजनेसमैन का शव, ड्राइविंग सीट पर थी लाश

jantaserishta.com
18 Feb 2023 11:04 AM IST
कार में मिला बिजनेसमैन का शव, ड्राइविंग सीट पर थी लाश
x
पत्नी से झगड़ा होता रहता था।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शुक्रवार को स्विफ्ट कार के अंदर 35 साल के बिजनेसमैन की लाश मिली । कार वैशाली सेक्टर-6 में आरोग्य हॉस्पिटल के सामने बहुत देर से खड़ी थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके अंदर ड्राइविंग सीट पर शव पड़ा था। मृतक की पहचान हर्षवर्धन रतूड़ी के रूप में हुई। मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि जहर खाने से मौत हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हर्षवर्धन रतूड़ी के रूप में हुई। वे मूल रूप से उत्तराखंड में चमोली जिले के रहने वाले थे और फिलहाल पत्नी व दो बेटों सहित गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में रह रहे थे। हर्षवर्धन के बड़े भाई अरविंद अपने माता-पिता के साथ शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। हर्षवर्धन का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। उन्होंने कंस्लटेंसी ऑफिस वसुंधरा के सनराइज मॉल में खोला हुआ है। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर हर्षवर्धन का पत्नी से झगड़ा होता रहता था। गुरुवार रात भी झगड़ा हुआ और उसके बाद हर्षवर्धन कार लेकर घर से निकल गए। शुक्रवार दोपहर में उनकी लाश वैशाली सेक्टर-6 स्थित आरोग्य हॉस्पिटल के सामने कार में मिली है। पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन कार में ड्राइविंग सीट पर अचेत अवस्था में बैठे हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसलिए प्रथमदृष्टया आशंका है कि जहर खाने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
इंदिरापुरम थाने की पुलिस का कहना है कि आरोग्य हॉस्पिटल के आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। इससे पता चल सकेगा कि हर्षवर्धन यहां कार से कब आए थे। वे अकेले थे या कोई और उनके साथ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story