भारत
बौद्ध भिक्षु का पेड़ से लटकता हुआ मिला शव, आत्महत्या की आशंका
jantaserishta.com
10 Aug 2023 2:22 PM IST

x
गया: बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार एक बौद्ध भिक्षु का शव बरामद किया है। शव काली मंदिर के पास निरंजना नदी के किनारे एक पेड़ की टहनी से लटका हुआ था। मृतक बौद्ध भिक्षु आंध्र प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने निरंजना नदी के किनारे एक पेड़ से लटकता शव बरामद किया है। मृतक के पास एक झोला बरामद किया गया, जिसमें से मोबाइल फोन, पासपोर्ट,आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के तार सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
आधार कार्ड के जरिए मृतक भिक्षु की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी डेविड संजीव (44) के रूप में की गई है। बोधगया के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जहां पेड़ की टहनी में फांसी का फंदा लगा कर आत्म हत्या की गई हो।
उन्होंने बताया कि अबतक की जांच से पता चला है कि दो दिन से यह भिक्षु स्थानीय बौद्ध विहार में रह रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





