भारत

गुरुग्राम गेस्ट हाउस में ब्लॉक समिति सदस्य का मिला शव

jantaserishta.com
27 Dec 2022 4:12 PM IST
गुरुग्राम गेस्ट हाउस में ब्लॉक समिति सदस्य का मिला शव
x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| बाधरा ब्लॉक समिति के 40 वर्षीय एक सदस्य को गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित एक गेस्ट हाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार शाम गेस्ट हाउस के वॉशरूम में कथित रूप से लटका हुआ पाया गया था।
उन्होंने कहा कि पीड़ित हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बाधरा ब्लॉक समिति के वार्ड एक का विजयी उम्मीदवार था।
समिति के कुछ सदस्य पिछले दो दिनों से सेक्टर-31 स्थित हिमालय गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।
पुलिस ने कहा कि मौत के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर सतीश कुनार ने कहा, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story