भारत

नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर वृद्ध महिला का शव बरामद

Admin4
7 March 2024 3:46 PM IST
नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर वृद्ध महिला का शव बरामद
x
बाघमारा। जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी में नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर वृद्ध महिला का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला को रात में लोग विचरण करते देखे थे। रात में काफी ठंड होने कारण वृद्ध महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों को शव पर नजर जाते ही तोपचांची पुलिस को सुचना दी गयी।
घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वृद्ध महिला का शव जब्त कर धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। वहीं मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
Next Story