
x
बड़ी खबर
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बुजुर्ग की लाश बंद बक्से में मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि जिस समय बुजुर्ग की लाश मिली उसकी 16 साल की नाबालिग पोती पड़ोसियों की छत पर छुपी बैठी थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई.
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह वारदात माधवगंज इलाके के कृष्णा कॉलोनी की है. यहां रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग रामस्वरूप राठौर की डेड बॉडी उनके ही घर में एक बक्से में बंद मिली. मृतक के बेटे ने जब अपनी बेटी को तलाशा तो वह पड़ोसी की छत पर छुपी मिली. मृतक रामस्वरूप राठौर रिटायर होमगार्ड थे और उनका गांव दतिया जिले में है. 8 दिन पहले ही उनकी पोती अपने दादा से मिलने ग्वालियर आई थी.
मृतक के पुत्र महेश राठौर ने बताया कि 25 तारीख को आखिरी बार उनकी अपने पिता से बात हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई बार उन्हें फोन किया पर उनसे बात नहीं हो गई. जिससे वह परेशान हो गए और शुक्रवार को ग्वालियर आए तो उन्होंने बक्से में बंद पिता की देखी. फिर तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि माधवगंज थाना क्षेत्र में महेश राठौर द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके पिता रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक थे और उनकी उम्र 65 वर्ष थी. घर पर उनकी लाश पलंग की पेटी के अंदर बंद मिली. 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. लाश तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है. मृतक की पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़बुजुर्ग की लाशबंद बक्से में मिली बुजुर्ग की लाशमचा हड़कंपGwaliorGwalior NewsMadhya PradeshMadhya Pradesh Newsdead body of old mandead body of old man found in a closed boxcreated panic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





