भारत
पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप
jantaserishta.com
20 Aug 2025 5:45 PM IST

x
शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव बुधवार को बरगंडा नया पुल के पास बरामद किया गया। वह इसी जिले के शीतलपुर-सिहोडीह गांव का रहने वाला था और पांच दिनों से लापता था।
उसके शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है। शव पाए जाने की सूचना पर मृतक की मां, बिंदिया देवी, और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि रोहित की हत्या गांव के ही दिलीप, उसके बेटे पीयूष कुमार, चंदू और विशु ने मिलकर की है।
बिंदिया देवी के अनुसार, रोहित का पीयूष की बहन से प्रेम संबंध था। उसके परिवार के लोग इस बात से नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त को गांव के दो युवक, चंदू और विशु उनके घर आए थे और रोहित को घूमने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह लापता हो गया। चंदू और विशु उसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद रोहित के परिजनों ने इस बाबत थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही नामजद आरोपित दिलीप, पीयूष और चंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





