भारत

मैदान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

jantaserishta.com
19 April 2026 12:49 PM IST
मैदान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
x
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव टाटीसिल्वे स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म के मैदान में पड़ा हुआ पाया गया। युवक की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की शिनाख्त रांची के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग मिलिट्री डेयरी फार्म के पास से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर मैदान में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना टाटीसिल्वे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटनास्थल के हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक की शरीर पर जख्मों के कई निशान हैं।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है या वारदात इसी स्थान पर हुई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस मृतक के पिता और परिजनों से उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।
यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की किसी से रंजिश तो नहीं थी। फिलहाल, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story