भारत

नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Harrison
29 May 2024 10:35 PM IST
नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
लखीमपुर-खीरी। थाना मैलानी के कस्बा संसारपुर चौकी के तहत संसारपुर-बोझिया मार्ग पर सोबरन इंटर कॉलेज के ग्राउंड के समीप बनी नाले में एक युवक का शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव बोझिया निवासी बृजेश कुमार वर्मा (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार शाम कुछ लोगों ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा। शव के पास ही गमछा पड़ा हुआ था। मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मोहित पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलाया। शव की पहचान होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई।मृतक के बड़े भाई गेंदनलाल वर्मा ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था, जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। तीन चार दिनों से भोजन भी नहीं कर रहा था। दिन भर संसारपुर बाजार में रहता और रात में घर चला जाता था।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.


Next Story