भारत

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
5 Nov 2025 5:45 PM IST
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान चाईबासा निवासी ताराचंद बालमुचू उर्फ ‘बुलेट’ के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ताराचंद सोमवार देर शाम तक घर के आसपास ही था, लेकिन रात में उसके लापता होने के बाद परिवार ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण हनुमान मंदिर के पीछे स्थित तालाब की ओर गए तो उन्होंने झाड़ियों के बीच एक पेड़ से लटका शव देखा।
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शव के पास एक टूटी हुई रस्सी भी मिली है, जिससे यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
चाईबासा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या की कोई वजह नहीं है। इसमें किसी प्रकार की साजिश हो सकती है। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story