भारत

कोर्ट परिसर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 Nov 2021 10:41 PM IST
कोर्ट परिसर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शनिवार को एक लिफ्ट ऑपरेटर मृत मिला. कोर्ट परिसर में शव मिलने से सनसनी फैल गई. दिल्ली की किसी अदालत परिसर में शव मिलने की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है.

7वीं मंजिल पर मिला शव
डीसीपी बनिता मैरी जैकर ने बताया कि शनिवार सुबह साकेत थाने को कोर्ट परिसर में शव मिलने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव कोर्ट परिसर की 7वीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास पड़ा था. मृतक की पहचान योगेश कुमार (31) के रूप में हुई. वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का निवासी था और दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में रहता था.
3-4 दिनों से काम पर नहीं आ रहा था
डीसीपी के मुताबिक योगेश पिछले चार साल से हौज खास के कालू सराय में स्वास्तिक इलेक्ट्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था. इस कंपनी ने साकेत कोर्ट में लिफ्ट मैनेजमेंट का कांट्रेक्ट ले रखा था. जांच के दौरान पता चला कि योगेश नियमित रूप से शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता था. वह पिछले 3-4 दिनों से काम पर भी नहीं आया था.
डीसीपी बनिता मैरी जैकर ने बताया कि योगेश कभी भी समय पर ड्यूटी पर नहीं आता था. इसलिए उसे लिफ्ट ऑपरेटर की ड्यूटी से हटाकर सफाई जैसे काम में लगा दिया गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है. युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.
एक हफ्ते में शव मिलने की दूसरी घटना
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कोर्ट परिसर में मृत व्यक्ति मिलने की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है. इससे पहले गुरुवार को तीस हजारी अदालत परिसर में एक युवक मृत मिला था. मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई, जो दिल्ली बार एसोसिएशन का अस्थाई कर्मचारी था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story