भारत

पेड़ की डाल पर लटका मिला युवक का शव

Shantanu Roy
2 Feb 2023 3:52 PM GMT
पेड़ की डाल पर लटका मिला युवक का शव
x
बड़ी खबर
गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बंधुपुर बाग में पेड़ से लटकते हुए शव को राहगीरों द्वारा देखा गया। जिससे आसपास के लोगो में ये खबर आग की तरह फैल गया। मौके पर प्रशासन के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। मामलें में जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान दुर्गेश पुत्र रमाकांत निवासी लक्ष्मीपुर सरहरी थाना पीपीगंज के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान भी हो गई है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि युवक कल शाम से ही लापता था। आज सुबह ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। पीपीगंज थाने से महज दो किमी की दूरी पर बन्धुपुर टोले के समीप एक बाग में सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए एक ग्रामीण ने युवक के शव को पेड़ पर लटकता देखा। उसने ये सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।
युवक के शरीर पर पूरे कपड़े, मोबाइल और पर्स भी सुरक्षित है। जिसके शरीर पर काला जीन्स, काला जैकेट और पॉकेट में मिले पर्स में आधार कार्ड एवं अन्य कागजातों के साथ ही मोबाइल भी बरामद हुआ है। जो बन्द है। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दुर्गेश रविवार की शाम को घर निकला था। जो रात में वापस नहीं पहुचा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी दुर्गेश का पता नहीं चला। फिर सोचा कि अगली सुबह आ जाएगा, लेकिन फोन करके ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाकर पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया है। वही जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं आलाधिकारियों को पुलिस ने सूचित कर दिया। इस बार मई में दुर्गेश की होनी थी शादी मृतक युवक के भाई और मां ने बताया कि दुर्गेश चार भाइयों में सबसे छोटा था और बाहर रहकर पेंट पालिस का काम करता था। 10 दिन पूर्व घर आया था। एक साल पहले तिलक हो चुका था। इस साल 10 मई को शादी तय थी। कल सुबह 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से ही घर नहीं आया। वही पीपीगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि अभी हमारी टीम जांच कर रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या तथा विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है। इन सबके बीच जो भी होगा वह बच नहीं पायेगा।
Next Story