भारत

हत्या या आत्महत्या? पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, फेसबुक लाइव पर कही थी यह बात

jantaserishta.com
12 May 2022 4:10 PM IST
हत्या या आत्महत्या? पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, फेसबुक लाइव पर कही थी यह बात
x
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

सिवान: बिहार के सिवान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने पहले फेसबुक पर अपने अपहरण की जानकारी दी और अगले ही दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह मामला दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव का है. मृतक के परिजन किडनैप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृतक राजा कुमार गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता था. दो दिन पहले ही वो गांव लौटा था और अपने दोस्तों से मिलने चला गया था, तभी किसी ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया. मृतक राजा ने मौत से पहले फेसबुक पर अपने अपहरण की बात कही थी.
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक राजा कुमार की पत्नी ने आपसी विवाद के चलते कमरे में पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. इसके बाद उसकी पत्नी के परिजनों ने राजा कुमार और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. तब से वो लापता रहने लगा था. फेसबुक लाइव में उसने कहा था कि ससुराल के लोग उसकी हत्या कर देंगे.
घटना की सूचना के बाद दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि फेसबुक और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story