भारत

जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

jantaserishta.com
25 March 2023 9:23 AM IST
जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, फैली सनसनी
x
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
रांची (आईएएनएस)| रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में घने जंगल के बीच बरगद के पेड़ पर एक 19 वर्षीय युवक का शव लटका पाया गया है। उसकी पहचान सुखराम टूटी के रूप में हुई है। वह इसी इलाके के दशम फॉल थाना क्षेत्र के डेढ़काडीह गांव का रहने वाला था।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची लाया गया है। पुलिस के मुताबिक लाश गमछे के सहारे पेड़ से लटकी थी। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग की परिणति बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बुंडू के डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story