भारत

फंदे से लटकता मिला दुकान के बाहर युवक का शव

Admin4
11 March 2024 5:43 PM IST
फंदे से लटकता मिला दुकान के बाहर युवक का शव
x
कानपुर। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित साइकिल मार्केट के पास एक युवक का शव दुकान के बाहर फंदे से लटकता पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की.
पुलिस उपायुक्त मध्य एस. के. गौतम ने बताया कि कर्नलगंज क्षेत्र में एक मार्केट के बाहर लगभग 36 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसके शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. पूछताछ के दौरान आस-पास के लोगों ने बताया कि वह मांग करके खाता था और सड़क के किनारे वह सो जाता था. लेकिन उसकी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.
Next Story